• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.07 लाख की 18 हजार सिगरेट जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2026,  08:17 PM IST
  • 266
नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.07 लाख की 18 हजार सिगरेट जब्त

दुर्ग। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम से कथित रूप से नकली सिगरेट बेचने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,000 नकली GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत ₹2 लाख 7 हजार बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में Field Officer के पद पर कार्यरत है और ITC Limited के उत्पादों की नकल करने तथा उनके अवैध विक्रय के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में जांच की। मौके पर GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग एवं पहचान से मिलते-जुलते संदिग्ध उत्पाद पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला सामने आने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 440/2026 के तहत BNS की धारा 318(4) एवं कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

18 हजार सिगरेट बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 24 बंडल बरामद किए, जिनमें 50-50 पैकेट और प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट थीं। इस प्रकार कुल 12,000 सिगरेट, जिसकी कीमत ₹1 लाख 38 हजार बताई गई है, जब्त की गई।

इसके अलावा GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित 12 अन्य बंडल भी बरामद किए गए। प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट और प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट थीं। इनसे कुल 6,000 सिगरेट, जिसकी कीमत ₹69 हजार बताई गई है, जब्त की गई।

इस तरह पुलिस ने कुल 18,000 सिगरेट, जिसकी कुल कीमत ₹2,07,000 है, बरामद की। जब्त उत्पादों के पैकेट पर MRP ₹115 और QR नंबर 8901725176518 अंकित पाया गया।

निजी लाभ के लिए नकली ब्रांड की बिक्री का आरोप

पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था। इससे वास्तविक उत्पाद के संबंध में उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचने की स्थिति निर्मित हो रही थी।

गिरफ्तार आरोपी

विशाल जसवानी, उम्र 36 वर्ष, निवासी गुरूनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, मकान नंबर 319, दुर्ग, थाना मोहन नगर।

निखिल सिहानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, थाना मोहन नगर, दुर्ग।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ब्रांड के नकली अथवा संदिग्ध उत्पादों की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपभोक्ताओं से भी उत्पाद खरीदते समय उसकी पैकेजिंग और प्रामाणिकता की जांच करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि नकली उत्पादों के निर्माण, भंडारण और विक्रय में संलिप्त लोगों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter