• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जल्द ही भिलाई का हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित एवं पार्किंग फ्री
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2026,  08:21 PM IST
  • 254
जल्द ही भिलाई का हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित एवं पार्किंग फ्री

 *सिविक सेंटर की मार्केट में शाम के समय जाम की समस्या के समाधान हेतु कल दिनांक को व्यपारियों के साथ चर्चा की गयी।*

      सिविक सेंटर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात वाला क्षेत्र बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में *पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विजय अग्रवाल* के निर्देशन में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल* ने पुलिस टीम के साथ सिविक सेंटर का भ्रमण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारीगण एवं आम नागरिकों के साथ यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की गई तथा विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम की टीम के साथ सामंजस्य बिठाकर निम्न बिंदुओं पर कार्यवाही किया जाएगाImage after paragraph

*व्यवस्थित पार्किंग के लिए होंगे प्रमुख बदलाव:-*

• सड़क के किनारे निर्धारित स्थानों पर कार एवं बाइक पार्किंग के लिए अलग-अलग बोर्ड लगाए जाएंगे।

• वाहनों को केवल सफेद पट्टी के अंदर ही पार्क करने की अनुमति होगी।

• सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़ा करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं चालानी कार्रवाई की जाएगी।

• सभी दुकानदार अपनी तथा अपने कर्मचारियों की गाड़ियां दुकान के सामने सड़क पर पार्क न करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी करेंगे।

• अवैध झाड़ियों एवं अनावश्यक पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई कर संबंधित स्थानों पर व्हाइट पट्टी की मार्किंग की जाएगी, ताकि वाहनों को निर्धारित स्थान के भीतर सुव्यवस्थित तरीके से पार्क किया जा सके।

• प्रत्येक दुकानदार आपसी सहमति से पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए गार्ड की नियुक्ति करेंगे। गार्ड आम जनता से वाहनों को निर्धारित स्थान पर सही तरीके से पार्क करने की अपील करेंगे।

• सिविक सेंटर क्षेत्र में संचालित अवैध दुकानों एवं अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

• ऐसे सभी उपयुक्त स्थान, जिन्हें पार्किंग के रूप में विकसित किया जा सकता है, उन्हें चिन्हित कर पार्किंग क्षेत्र के रूप में विकसित/घोषित किया जाएगा।

*आम नागरिकों से अपील:-*

   पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जब भी सिविक सेंटर अथवा शहर के किसी अन्य स्थान पर जाएं, अपने वाहन को सफेद पट्टी के अंदर निर्धारित स्थान पर ही व्यवस्थित तरीके से पार्क करें। सड़क पर इधर-उधर अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

  *पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कार्यवाही करना मात्र नहीं, बल्कि व्यापारियों, आम नागरिकों एवं प्रशासन के सहयोग से सिविक सेंटर को एक व्यवस्थित, अतिक्रमण मुक्त एवं सुगम यातायात वाला क्षेत्र बनाना है।*


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter