• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
पद्मनाभपुर में आधार का आधुनिक सेवा केन्द्र शुरु*,*गजेन्द्र और वोरा ने किया संयुक्त रुप से शुभारंभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2026,  08:34 PM IST
  • 227
पद्मनाभपुर में आधार का आधुनिक सेवा केन्द्र शुरु*,*गजेन्द्र और वोरा ने किया संयुक्त रुप से शुभारंभ

दुर्ग। शहर के लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए पद्मनाभपुर के बायपास रोड ठगड़ाबांध स्थित मालू मेडिकल के पास नए आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव एवं पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर यूआईडीएआई हैदराबाद के डायरेक्टर रामकृष्ण तम्मीसेट्टी एवं बीएलएस इंटरनेशनल के अधिकारी के मौजूद थे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने केन्द्र का निरीक्षण किया एवं उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि नए आधुनिक आधार सेवा केन्द्र के शुरु होने से संपूर्ण दुर्ग जिले के लोगों को आधार संबंधित कार्यो के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही शासकीय योजना में भी लोगों को सुविधा मिलेगी। केन्द्र में नया आधार, नामांकन, बच्चों एवं व्यसको के आधार कार्ड, बॉयोमेट्रिक अपडेट, फोटो फिंगरप्रीट, आइरिस स्नेक, नाम, पता, मोबाईल नंबर, जन्मतिथि सहित अन्य डेमोग्राफिक जानकारी में संशोधन तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और अपलोट की सुविधा मिलेगाी। आम जनता आधार संबंधित सुविधाओं का लाभ ले। शुभारंभ अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पार्षद लीलाधर पाल, सविता साहू, संजय अग्रवाल, पंकज खनुजा, कमोद मालू, हरीश हिरवानी सहित आधार सेवा केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter