• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
नई राष्ट्रीय टीम में एमपी की मजबूत मौजूदगी, लाल सिंह आर्य-गजेंद्र पटेल-कविता पाटीदार समेत इन नेताओं को जिम्मेदारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अगस्त 2026,  09:56 PM IST
  • 247
नई राष्ट्रीय टीम में एमपी की मजबूत मौजूदगी, लाल सिंह आर्य-गजेंद्र पटेल-कविता पाटीदार समेत इन नेताओं को जिम्मेदारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में मध्य प्रदेश को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी की घोषित सूची में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में कई अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसे भाजपा के संगठन को मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक चुनौतियों के लिए टीम को तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

लाल सिंह आर्य बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मध्य प्रदेश से आने वाले लाल सिंह आर्य को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह मध्य प्रदेश विधानसभा में गोहद सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और राज्य  सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के गजेंद्र पटेल को भाजपा की नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जाती है। नई टीम में पटेल के साथ विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी और सतीश पूनिया समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

कविता पाटीदार राष्ट्रीय मंत्री बनीं
राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। मध्य प्रदेश भाजपा की राजनीति में सक्रिय पाटीदार अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में भूमिका निभाएंगी।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter