• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
दुर्ग नगर निगम को मिली नई आयुक्त, लीना कोसम संभालेंगी निगम की कमान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 अगस्त 2026,  08:08 PM IST
  • 1048
दुर्ग नगर निगम को मिली नई आयुक्त, लीना कोसम संभालेंगी निगम की कमान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन ने 18 अगस्त 2026 को जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत दुर्ग नगर पालिक निगम के आयुक्त पद पर आईएएस अधिकारी लीना कोसम (2020 बैच) की नियुक्ति की है। उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक के पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में 23 IAS-IFS अधिकारियों की पदस्थापना एवं जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसी आदेश में लीना कोसम को दुर्ग नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लीना कोसम के नए आयुक्त के रूप में पदभार संभालने के बाद दुर्ग नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके सामने शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नगरीय विकास कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रमुख चुनौती रहेगी।

गौरतलब है कि नगर निगम दुर्ग में आयुक्त पद को लेकर पिछले कुछ समय से प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की चर्चा थी। शासन के नए आदेश के बाद अब निगम को पूर्णकालिक आईएएस आयुक्त मिल गया है।

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter