• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विवेक आचार्य बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2026,  03:47 PM IST
  • 464
विवेक आचार्य बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के 2006 बैच के अधिकारी श्री विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के कार्यकारी संचालक पद पर पदस्थ किया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत श्री विवेक आचार्य, जो पर्यटन मंडल रायपुर में प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे, की सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई हैं। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थ किया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter