• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी के घर पर ई डी ने दी दबिश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 सितम्बर 2026,  10:28 AM IST
  • 883
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी के घर पर ई डी ने दी दबिश

दुर्ग. दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सहायक (PA) बताए जा रहे कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर पहुंची है. टीम कई वाहनों में मौके पर पहुंची है और घर के भीतर जांच की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुबह चंद्रवंशी के निवास पर पहुंची. टीम के साथ मौजूद अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच शुरू की है. कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ईडी की कार्रवाई के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. सुरक्षा की दृष्टि से टीम के वाहनों और सुरक्षा बल जवानों की मौजूदगी में जांच जारी है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter