अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की किसानों की समृद्धि और कृषि उत्पादन में वृद्धि की कामना
दुर्ग। भगवान श्री बलराम जयंती एवं हलषष्ठी के पावन अवसर पर श्री बलराम कृषि उत्पाद एवं विपणन सहकारी सोसायटी मर्यादित, दुर्ग में भगवान श्री बलराम की जन्म जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। उपस्थितजनों ने भगवान श्री बलराम से किसानों, श्रमिकों और समस्त समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने भगवान श्री बलराम जी को नमन करते हुए सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बलराम शक्ति, पराक्रम, परिश्रम और कृषि संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके हाथों में सुशोभित हल कृषि और अन्न उत्पादन के महत्व को दर्शाता है तथा भारतीय संस्कृति में किसान एवं अन्नदाता के सम्मान का प्रतीक है।
श्री बेलचंदन ने कहा कि आज हम सभी किसानों के आराध्य भगवान श्री बलराम जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। उन्होंने भगवान से कामना की कि उनके आशीर्वाद से देश और प्रदेश के किसानों का उत्पादन बढ़े, किसान खुशहाल एवं समृद्ध हों तथा कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति करे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री बलराम जी का जीवन हमें कर्म, अनुशासन, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं समरसता को मजबूत करने के साथ ही कृषि एवं किसानों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी आर.के. धुर्वे, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, रमाकांत द्विवेदी, ज्ञानचंद जैन, कमल नारायण वर्मा, लेखूदास, डी.एस. ठाकुर, योगेंद्र दिल्लीबार, छत्रपाल सिंह चंद्राकर, राजेंद्र यादव, के.पी. बघेल, पंकज जैन , सोसाइटी के सीईओ बीडी बेलचंदन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment