• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
धमधा क्षेत्र में 3 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को ₹35.07 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2026,  07:40 PM IST
  • 225
धमधा क्षेत्र में 3 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को ₹35.07 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति

पंचदेवरी, सांकरा और मुडपार में बनेंगे नए भवन

बच्चों को मिलेगी सुरक्षित और बेहतर सुविधा, ग्रामीणों को रोजगारभीImage after paragraph

दुर्ग/ विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत जिले के जनपद पंचायत धमधा क्षेत्र में तीन नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन के बाद जिला पंचायत दुर्ग द्वारा कुल ₹35.07 लाख के तीन निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

     जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे ने बताया कि स्वीकृति के तहत ग्राम पंचायत पंचदेवरी, सांकरा और मुडपार में एक-एक आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन के लिए ₹11.69 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इन भवनों के निर्माण से आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर आधारभूत सुविधा मिलेगी और बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार होगा। प्रशासनिक स्वीकृति के अनुसार तीनों भवनों की कुल अनुमानित लागत ₹35.07 लाख है। इसमें सामग्री मद के लिए ₹19.89 लाख तथा अकुशल श्रम मद के लिए ₹11.07 लाख का प्रावधान किया गया है। योजना के माध्यम से निर्माण कार्य के साथ स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त सीईओ श्री दुबे ने बताया कि जी-राम-जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ गांवों में आवश्यक सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त मांग एवं आवश्यकता के आधार पर इन कार्यों को स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter