• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
भीमसेन स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2026,  10:23 PM IST
  • 201
भीमसेन रेलवे स्टेशन पर भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है।

भोपाल। रेल यात्रियों और क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए रेलवे ने भीमसेन रेलवे स्टेशन पर भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। इससे स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कुशीनगर एक्सप्रेस का भीमसेन स्टेशन पर ठहराव 10 सितंबर 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन भीमसेन स्टेशन पर रात 11:15 बजे पहुंचेगी और 11:17 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब भीमसेन स्टेशन से सीधे सफर की सुविधा मिल सकेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस का भी भीमसेन स्टेशन पर ठहराव शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन रात 10:45 बजे भीमसेन पहुंचेगी और 10:47 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव 10 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। ट्रेन अहमदाबाद से 9 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा से इस व्यवस्था के अनुसार संचालित होगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि दोनों ट्रेनों के ठहराव से भीमसेन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और अन्य जानकारी की पुष्टि रेलवे पूछताछ सेवा 139 या एनटीईएस के माध्यम से कर सकते हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter