• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जनता की रसोई पर महंगाई की मार, कांग्रेस ने किया शक्कर सत्याग्रह; अरुण वोरा हुए शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 सितम्बर 2026,  04:59 PM IST
  • 887
जनता की रसोई पर महंगाई की मार, कांग्रेस ने किया शक्कर सत्याग्रह; अरुण वोरा हुए शामिल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर एवं भिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नेतृत्व में संयुक्त रूप से आज दुर्ग के महाराजा चौक में शक्कर सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा भी शामिल हुए।Image after paragraph

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में शक्कर का वितरण कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।

आंदोलन के दौरान अरुण वोरा ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter