• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों पर की जा रही है कार्यवाही
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 दिसम्बर 2024,  09:05 PM IST
  • 385

बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान होने वाली सडक दुर्घटना पर आकस्मिक मौत को रोकने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा हेलमेट पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है 
-विगत 03 दिनो में बिना हेलमेट  598 वाहन चालको पर कार्यवाही की गई 
दुर्ग। 
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ), सुश्री ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे एवं अन्य प्रमुख मार्ग पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले एवं बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों पर अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

Image after paragraph

     किसी सडक दुर्घटना के दौरान दो पहिया वाहन चालक की आकस्मिक मृत्यु हेलमेट नहीं पहनने से सर में लगने वाले गंभीर चोट की वजह से होना पाया गया है इस आकस्मिक मृत्यु को रोकने के लिए एवं दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट के प्रति जागरूक करने यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 3 दिनो से हेलमेट की कार्यवाही की जा रही हैँ  जिसमें विगत 3 दिनों में  598 दो पहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी। यह अभियान कार्यवाही जब तक सभी दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाने के दौरान हेलमेट धारण नहीं करते है तब तक निरंतर जारी रहेगा।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter