दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की नवनियुक्त आयुक्त लीना कोसम ने पदभार संभालने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मैदानी निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज उन्होंने वार्ड क्रमांक 28 पचरी पारा क्षेत्र का दौरा कर नालियों एवं आसपास की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त लीना कोसम ने नालियों की स्थिति, सफाई कार्य की नियमितता तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई अमले को नालियों की नियमित सफाई कराने तथा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वार्डों में सफाई कार्य नियमित रूप से हो और नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण मिले, इसके लिए मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
जनता को नई आयुक्त से बेहतर सफाई व्यवस्था की उम्मीद
दुर्ग नगर निगम में नई आयुक्त के पदभार संभालने के बाद शहरवासियों में भी बेहतर सफाई व्यवस्था को लेकर उम्मीद जगी है। लंबे समय से कई वार्डों में नालियों की नियमित सफाई, कचरा उठाव और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं सामने आती रही हैं। ऐसे में जनता की अपेक्षा है कि नवनियुक्त आयुक्त के नेतृत्व में निगम की सफाई व्यवस्था में ठोस सुधार देखने को मिले और वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो।
शहरवासियों का कहना है कि यदि निगम प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की कमियों को दूर करता है, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment