
दुर्ग। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन एवं सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में हो रही परेशानियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर खाद्य निरीक्षक, दुर्ग को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में ई-पॉस मशीन एवं सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं घटाने का कार्य बंद हो गया है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही अंत्योदय राशन कार्डधारी हितग्राहियों को मिलने वाले 35 किलो राशन के स्थान पर ई-पॉस मशीन में मात्र 20 किलो राशन प्रदर्शित हो रहा है, जिससे गरीब परिवार अपने निर्धारित राशन से वंचित हो रहे हैं। वहीं अंत्योदय कार्डधारियों को मिलने वाली शक्कर एवं अन्य निर्धारित राशन सामग्री भी नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राशन जैसी मूलभूत एवं आवश्यक सुविधा में तकनीकी खामियों का खामियाजा गरीब और जरूरतमंद परिवार भुगत रहे हैं। शासन एवं खाद्य विभाग को इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कर सभी पात्र हितग्राहियों को उनका निर्धारित राशन उपलब्ध कराना चाहिए।
इस संबंध में खाद्य निरीक्षक द्वारा बताया गया कि सर्वर में प्रदेश स्तर पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही व्यवस्था को सुचारू करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर ने मांग की है कि ई-पॉस मशीन एवं सर्वर की तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर करते हुए राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए तथा अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों को उनके निर्धारित 35 किलो राशन सहित शक्कर एवं अन्य खाद्य सामग्री का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक साहू, आनंद ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, ज्ञानदास बंजारे, चिराग शर्मा, दीपक जैन, बिजेन्द्र भारद्वाज, दीप सारस्वत, भीम सेन, अली असगर, फिरोज खान, सुनीत घोष, लक्की देशमुख, प्रीतम देशमुख, हिमांशु शर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment