छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के 140 शतरंज खिलाड़ियों के बीच होगा शह और मात का मुकाबला
-राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए 4 पुरुष एवं 4 महिला खिलाड़ियों का चयन
भिलाई / दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा दिनांक 10 से 13 सितम्बर तक भिलाई के सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया है।
उक्त स्पर्धा का शुभारंभ गुरुवार 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे अग्रसेन जन कल्याण समिति भिलाई के महा सचिव अनिल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी,साहित्यकार एवं लेखक कैलाश जैन बरमेचा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश नथवानी बंटी भैया एवं अग्रसेन महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के 140 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमे 125 पुरुष एवं 25 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। स्पर्धा में कुल 67 रेटेड शतरंज खिलाड़ी शामिल हैं। स्पर्धा 8 चक्रों में खेली जाएगी।
स्पर्धा में चार पुरुष एवं चार महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय सिनियर शतरंज चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप तेलंगाना में आयोजित है।
स्पर्धा में कुल एक लाख पांच हजार रुपए नगद राशि के अलावा ट्रॉफी , मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
स्पर्धा में सिनियर ओपन वर्ग में प्रथम पंद्रह हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी द्वितीय ग्यारह हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी तृतीय नव हजार रुपए एवं ट्रॉफी चतुर्थ सात हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी पांचवा पांच हजार रुपए एवं मोमेंटो छठवां चार हजार रुपए एवं मोमेंटो तथा सातवें से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।
महिला वर्ग में प्रथम ग्यारह हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी द्वितीय सात हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी तृतीय पांच हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी चतुर्थ चार हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी पांचवा तीन हजार रुपए एवं मोमेंटो तथा छठवें से आठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दो हजार रुपए एवं मोमेंटो दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बस्तर खिलाड़ी को दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी बेस्ट सरगुजा खिलाड़ी को दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी बेस्ट वेटरन खिलाड़ी को दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी बेस्ट दिव्यांग खिलाड़ी को दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी के अलावा बेस्ट अंडर 7, 9, 11, 13 एवं अंडर 15 के बालक एवं बालिकाओं को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े सहायक निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा,धीरज चावरे ,सिनियर नेशनल आर्बिटर विक्रम सिंह राजपूत,सद्दाम हुसैन होंगे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment