• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सूर्य नगर गली नंबर-3 में 10 लाख की लागत से बनेगी सीमेंट-कांक्रीट सड़क
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 सितम्बर 2026,  08:34 PM IST
  • 26
सूर्य नगर गली नंबर-3 में 10 लाख की लागत से बनेगी सीमेंट-कांक्रीट सड़क

कच्ची और उबड़-खाबड़ सड़क से रहवासियों को मिलेगी राहत, भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
दुर्ग। 
पटरीपार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 स्थित सूर्य नगर गली नंबर-3 के रहवासियों को लंबे समय से चली आ रही कच्ची एवं उबड़-खाबड़ सड़क की समस्या से अब जल्द राहत मिलने वाली है। नगर पालिक निगम द्वारा यहां 10 लाख रुपये की लागत से सीमेंट-कांक्रीट सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।
महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद खिलावन मटियारा, पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, उप अभियंता पंकज साहू, सविता वर्मा सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
-नागरिकों की मांग पर मिली सड़क निर्माण की स्वीकृति
सूर्य नगर गली नंबर-3 की कच्ची और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। रहवासियों की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने 10 लाख रुपये की लागत से सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्य नगर गली नंबर-3 में सीमेंट-कांक्रीट सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।
उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं निगम अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों एवं पार्षद ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर महापौर अलका बाघमार एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर का आभार व्यक्त किया। स्थानीय रहवासियों ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter