• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
श्री श्याम मंदिर कादम्बरी नगर का वार्षिकोत्सव: ऐतिहासिक निशान यात्रा का आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2024,  08:23 PM IST
  • 358

दुर्ग। दुर्ग जिले की एकमात्र श्री श्याम मंदिर, कादम्बरी नगर के वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष 4 जनवरी 2025, शनिवार को श्री श्याम बाबा को निशान भेंट करने का शुभ अवसर सभी भक्तों को मिल रहा है। यह अवसर हमारे लिए अत्यधिक सौभाग्य की बात है, क्योंकि इस शुभ पल का हिस्सा बनकर हम बाबा की निशान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने जा रहे हैं।
गत वर्ष, पूरे प्रदेश से सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर से निशान उठाकर श्री श्याम मंदिर, कादम्बरी नगर, दुर्ग में भेंट किया था, जो कि एक ऐतिहासिक निशान यात्रा बन चुकी थी। इस वर्ष भी हम सभी मिलकर इस यात्रा को और भव्य बनाएंगे।
श्री श्याम बाबा की कृपा से, हम सभी को इस शुभ अवसर पर निशान यात्रा का हिस्सा बनने का और बाबा का निशान उठाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लेकर धर्म का लाभ उठाने का यह एक अद्वितीय अवसर है।
हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि इस पावन अवसर पर अपने परिवार और इष्टमित्रों के साथ मिलकर इस निशान यात्रा में सम्मिलित हों और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। हम पूर्ण विश्वास रखते हैं कि आपके सहयोग से इस आयोजन को एक ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter