• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बोरसी और पुलगांव में 1 करोड़ 28 लाख से होगा विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड की जनता के साथ किया भूमिपूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2024,  08:26 PM IST
  • 94

दुर्ग। वार्ड 53 पोटियाकला दक्षिण और वार्ड 55 पुलगांव वार्ड के रहवासियो को बड़ी सौगात मिली है। दोनों वार्ड  में 1 करोड़ 28₹ लाख से कई स्थानों पर सड़क का सीमेंटीकरण किया जायेगा। नई कॉलोनी में बसे नागरिको को आवागमन के लिए एक अच्छी सड़क मिल जाएगी। पुलगांव के तालाब किनारे सफाई बनाये रखने पेवर ब्लॉक भी लगेगा और किसानों को भवन की सौगात मिली है। सभी विकास कार्यों को प्रारंभ करने शहर विधायक गजेन्द्र ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर उनकी मांग पूरी होने पर बधाई दिए। इस अवसर पर वार्ड की जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगा और उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। यह कार्य भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
        पोटिया कला एवं पुलगांव वार्ड के नागरिकों ने कहा की मुख्य मार्ग से जुड़े इस वार्ड में सुविधाओं के विस्तार से विकसित वार्ड बनाने की दिशा में ठोस कदम होगा। 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन किसानों के के बैठक, प्रशिक्षण आदि के लिए लाभकारी होगा। जिला मुख्ययालय होने की वजह से किसानों का आना जाना लगा रहता है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों ने शहर विधायक का आभार जताये। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों से शासन की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा किये और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Image after paragraph

-80 से दुरुस्त होंगे मीनाक्षी नगर की सड़क...
पोटिया वार्ड 53 के अंतर्गत मीनाक्षी नगर एवं विवेकानंद नगर में 80₹ लाख की लागत से कई सड़कों का सीमेंटीकरण होगा। नई कॉलोनी के कच्ची सड़क का सीमेंटीकरण होने से आवागमन पहले से बेहतर होगा। वार्ड के नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र यादव से चुनाव में इसकी मांग किये थे, जिसका भूमिपूजन होने अब उनकी मांग पूरी हो रही है। इसी प्रकार पुलगांव में 20 लाख से किसान भवन, 20 लाख से सीसी रोड एवं 8 लाख से तालाब किनारे पेवर ब्लॉक लगेंगे। 
       इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, लक्ष्मीकांत दुबे, अश्वनी निषाद, दिनेश यादव, कपिल निषाद, खोरबाहरा, भूपेन्द्र साहू, गगन तिवारी, रामेश्वरी नेताम, हुलेश साहू, ऋषभ दुबे, पोषण साहू, संजय शुक्ला, अनिकेत यादव, ऋषभ दुबे, महेश यादव, सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter