• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सनातन हिन्दू राष्ट्र की मनौती हेतु मंगल साहू सायकल से रवाना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2024,  08:29 PM IST
  • 483

दुर्ग। दुर्ग निवासी रामभक्त मंगल साहू कसारीडीह सिविल लाईन शीतला तालाब समृद्धि बाजार के बाजू स्थित राम मंदिर से रविवार को संध्या 5 बजे भगवान राम दरबार, हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन के साथ ही छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर बालक भगवान का ध्यान के साथ ही सनातन एकता एवं हिन्दू राष्ट्र की मनौती का संकल्प लेकर, रामेश्वरम् एवं कन्याकुमारी का सायकल से यात्रा  शुभारंभ किया। इस तारम्य में लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल स्वागत के पश्चात अपने उद्बोधन में मानस की चौपाई का हवाला देते हुए जिक्र किया, नर सहस्त्रमह कोई पुरारी कोऊ एक हो ही धमर व्रतधारी, ठीक उसी श्रेणी के भीतर ही मंगल साहू की रामेश्वम् एवं कन्याकुमारी यात्रा सायकल द्वारा सदा उल्लेखनीय रहेगा। उनका यह संकल्प यात्रा समसामयिक है। मंदिर समिति के संस्थापक व संपादक रमेश शर्मा ने बुलंद हौसले का जिक्र किया। कबीर सेवा समिति के अध्यक्ष अजय वर्मा ने पूर्व में सायकल द्वारा ही वैष्णली देवी जम्मूकश्मीर महाकाल उज्जैन, वाणारसी अध्योध्याधाम एवं शिर्डी यात्रा का हवाला के साथ हौसला हाफजारी किया। इस दौरान मनहरण साहू, पवन साहू एवं संतोष साहू के साथ ही मंदिर समिति सदस्यगण मौजूद थे। सभी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह जानकारी लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन जायसवाल ने दी है। 


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter