• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
श्रीगणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 सितम्बर 2026,  05:50 PM IST
  • 220
श्रीगणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद

निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम रखेगी निगरानी, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

दुर्ग//नगर पालिक निगम। राज्य शासन के आदेशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को दिनांक 14 सितंबर, सोमवार को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।निगम प्रशासन ने बताया कि गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं पवित्र पर्व को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। 

आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर क्षेत्र में संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों पर निगरानी रखेगा। निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से आदेश का पालन करते हुए 14 सितंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter