दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिसने देश का जीवन संवारा, उसको है आशीर्वाद हमारा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के अटूट संकल्प और निःस्वार्थ सेवा ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।
आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का एक दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में दुर्ग नगर निगम के महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगणों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा और समर्पण यात्रा राष्ट्रहित, जनसेवा और गरीब कल्याण के संकल्प की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास हुआ है। पक्के आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए कार्यों से करोड़ों परिवारों के जीवन में नई आशा और खुशहाली आई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुर्ग के पुराना पुलिस लाइन मैदान में 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मंत्री श्री यादव ने दुर्गवासियों से इस ऐतिहासिक एवं भावपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सवा लाख दीपों का यह प्रकाश प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के प्रति जन-जन की कृतज्ञता और शुभकामनाओं का प्रतीक बनेगा।
इसके साथ ही मंत्री श्री यादव ने 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से अपने घर, आंगन एवं मोहल्ले में आशीर्वाद का एक दीया जलाने का आह्वान किये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में जलने वाला यह दीपक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति जनता के स्नेह, विश्वास और दीर्घायु की शुभकामनाओं का प्रतीक होगा।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री जी की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किये।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment