सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम मुख्यालय सहित चार प्रमुख स्थानों पर होगा दीप प्रज्वलन
-महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर तैयारियां पूर्ण, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
दुर्ग//नगर पालिक निगम। राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य राज्य शासन की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार महापौर अलका बाघमार के निर्देश तथा आयुक्त लीना कोसम के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या 6 बजे 51 हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा। निगम मुख्यालय, डाटा सेंटर, हिन्दी भवन एवं अटल परिसर सहित नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रभारी राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन की व्यवस्था के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
निगम मुख्यालय: कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी एवं उप अभियंता, विकास दमाहे को 10 हजार दीप प्रज्वलन की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
डाटा सेंटर: कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा एवं सहायक अभियंता हरिशंकर साहू 10 हजार दीप प्रज्वलन की व्यवस्था संभालेंगे।
हिन्दी भवन: सहायक अभियंता गिरीश दीवान एवं सहायक अभियंता श्री सुरेश केवलानी को 10 हजार दीप प्रज्वलन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
अटल परिसर, जेल तिराहा: सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले एवं उप अभियंता भारती ठाकुर को 10 हजार दीप प्रज्वलन की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भी 100' दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। निगम प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment