• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग लेकर दिए थाना प्रभारियों को निर्देश, भीड़ वाली जगहों में शाम को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2024,  08:43 PM IST
  • 232

नववर्ष से पहले गुंडे तत्वों पर कार्यवाही के निर्देश
-पेंडिग निकाल पर विशेष ध्यान देने दिया गया निर्देश
दुर्ग। 
सोमवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में दुर्ग ज़िले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान  पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर गुण्डा/बदमाशों/अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाते हुए कार्यवाही करने के साथ ही कानून व्यवस्था ड्यूटी को मुस्तैदी पूर्वक करने के निर्देश दिये गये। 
         इसके साथ ही लंबित गंभीर अपराधों के प्रकरणों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए प्रकरण के निकाल करने के निर्देश दिये।
  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। पुलिस विजिबल हो और चौक चौराहों पर दिखना चाहिए।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter