• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 दिसम्बर 2024,  07:06 PM IST
  • 277

महाराजा चौक से जेल तिराहा तक खड़ी गाड़ियों पर ऑनलाइन चालान किया गया 
-ऑटोडील वालो, शॉपिंग काम्प्लेक्स, होटल संचालको को सड़क में वाहन खड़ा ना करने दी समझाईश 
दुर्ग। 
पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन तथा सतानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार जिले के अलग अलग प्रमुख मार्ग में सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किग में खडे़ वाहनो पर कार्यवाही की जा रही है।
      शुक्रवार को महाराजा चौक से जेल तिराहा तक से नो पार्किग में खडी  वाहनों पर ऑनलाइन चालान किया साथ ही ऑटो डील संचालको को सड़क पर वाहन खड़ा ना करने समझाईश दिया गया, एवं शॉपिंग काम्प्लेक्स, होटल संचालको को बाहर गार्ड तैनात करने, सड़क पर वाहन पार्क ना करने समझाईश दिया गया।  यातायात पुलिस दुर्ग लगातार नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर अभियान कार्यवाही की जा रही हैँ, और आगे यातायात पुलिस द्वारा यह कार्यवाही भविष्य में निरंतर जारी रहेगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter