• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
शासकीय हाईस्कूल मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित,विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्त रहने की शपथ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 सितम्बर 2026,  02:08 PM IST
  • 301
शासकीय हाईस्कूल मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित,विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्त रहने की शपथ

मोहला / गोटाटोला कलेक्टर द्वारा एनसीओआरडी की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में *18 सितंबर को शासकीय हाईस्कूल मूकादाह (थाना-गोटाटोला, मोहला) में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं परामर्श कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग, भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अखिलेश्वर तिवारी की विशेष एवं महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, शारीरिक व मानसिक नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही, पुलिस प्रशासन और नशा मुक्ति केंद्र (भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन) के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्थानीय सरपंच महोदय द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प (शपथ) दिलाया गया।

इस अवसर पर अखिलेश्वर तिवारी, भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन की टीम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter