• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
लीनेस क्लब के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 दिसम्बर 2024,  07:21 PM IST
  • 361

दुर्ग । लीनेस क्लब भिलाई सेन्ट्रल की नई टीम ने सूर्या होटल में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इमिजिएट प्रेसिडेंट ली वर्षा गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रुप में डिस्ट्रिक्ट सीएम संपदा की वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल मौजूद रही। उन्होने हमारे संस्कार-हमारी संस्कृति पर जोर देकर क्लब की गतिविधियों का संचालन करने का आव्हान किया।

Image after paragraph

शबाना ने नई टीम की अध्यक्ष कमलेश शर्मा, सचिव रानी,कोषाध्यक्ष खुशबु बनी, टेमर निशा जैन, टेलट्वीस्टर ज्योति बृजपुरिया , ग्रिटर कल्याणी गुप्ता,पीआरओ शिखा ठाकुर को पद की शपथ दिलवाई। एमओसी शिखा और सरिता मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की अनीता तिवारी, ममता गोयल, पदमा अग्रवाल, संजना, उमा राय, उपासना, सविता भटनागर, नीता के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter