• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग में 28वें वर्ष धूमधाम से सजा कला मंदिर का गणेश मंडप, आकर्षण का केंद्र बनी भव्य झांकी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 सितम्बर 2026,  08:06 PM IST
  • 274
दुर्ग में 28वें वर्ष धूमधाम से सजा कला मंदिर का गणेश मंडप, आकर्षण का केंद्र बनी भव्य झांकी

Image after paragraph

दुर्ग। गंजपारा स्थित श्री कला मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया जा रहा है। कला मंदिर परिवार द्वारा गणेश उत्सव का यह 28वां वर्ष है। यहां सजाया गया विशाल गणेश मंडप अपनी भव्यता, कलात्मक सजावट और आकर्षक झांकी के कारण शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मंडप में गजानन लंबोदर महाराज की विशाल एवं मनोहारी प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा को नग, नगीने और रत्न जड़ित आभूषणों से आकर्षक रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का विषय बना हुआ है। गणेश मंडप में चलित एवं स्वचालित स्थलपूर्ण झांकी भी प्रदर्शित की गई है, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कला मंदिर के निर्देशक विजय बोहरा ने बताया कि कला मंदिर परिवार विभिन्न कलाओं का अनुपम संग्रह है। गणेश उत्सव के माध्यम से प्रतिवर्ष कला, संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी गणेश मंडप को विशेष रूप से सजाया गया है, जिसे शहरवासियों का भरपूर स्नेह और उत्साह मिल रहा है।
कला मंदिर के मीडिया प्रभारी संजय बोहरा ने बताया कि गणेश मंडप में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधि और शहरवासी पहुंच रहे हैं। लोकसभा सदस्य विजय बघेल सहित दुर्ग नगर निगम की महापौर ने भी गणेशजी की पूजा-अर्चना कर आरती की तथा नगर के विकास, सुख-समृद्धि और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
उन्होंने बताया कि कला मंदिर परिवार का यह आयोजन किसी बाहरी व्यवस्था के बजाय सदस्यों द्वारा स्वयं सेवा की भावना से आयोजित किया जाता है। परिवार के सभी सदस्य पूरे उत्साह और उमंग के साथ गणेश उत्सव की तैयारियों और आयोजन में अपनी सहभागिता निभाते हैं।
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्सव के अंतिम दिन विशेष महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कला मंदिर परिवार ने शहरवासियों से गंजपारा स्थित गणेश मंडप में पहुंचकर भगवान श्री गजानन लंबोदर महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter