• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अनंत चतुर्दशी, पर्युषण पर्व एवं गांधी जयंती पर बंद रहेंगी मांस बिक्री की दुकानें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2026,  11:14 PM IST
  • 293
अनंत चतुर्दशी, पर्युषण पर्व एवं गांधी जयंती पर बंद रहेंगी मांस बिक्री की दुकानें

निर्धारित तिथियों पर दुकानें खुली मिलने पर जुर्माने के साथ जब्ती की होगी कार्रवाई

दुर्ग//नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को निर्धारित पर्व एवं राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी एवं पर्युषण पर्व के संवत्सरी तथा उत्तम क्षमा के उपलक्ष्य में नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।

इसी प्रकार 02 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर भी नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखना अनिवार्य होगा।

निगम प्रशासन ने संबंधित संचालकों से अपील की है कि निर्धारित दोनों तिथियों पर अपने पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें पूर्णतः बंद रखें तथा निगम प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथियों में दुकानें खुली पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने के साथ जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।जन संपर्क/राजू बक्शी


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter