• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अत्यधिक बारिश के चलते दुर्ग जिले के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 सितम्बर 2026,  07:33 PM IST
  • 561
अत्यधिक बारिश के चलते दुर्ग जिले के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश

दुर्ग। जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए छात्रहित में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 26 सितंबर 2026, शनिवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं बीएसपी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संचालित त्रैमासिक परीक्षाओं के संबंध में पृथक आदेश जारी किया जाएगा, जिसके लिए कलेक्टर दुर्ग द्वारा अनुमोदन प्रदान किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर दुर्ग, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter