कॉकरोच जनता पार्टी आने वाली दस अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू करने की योजना बना चुकी है। इस प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी बगावती तेवर में है।
संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीजेपी के नेेता सौरव दास ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस को सूचित करने आए हैं, ताकि बाद में यह ना कहा जाए कि औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया गया।
जब उनसे सवाल किया गया कि अगर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी तो सीजेपी क्या करेगी, तो उन्होंने कहा, “हम लोगों को परमिशन शब्द इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। कितनी बेतुकी और अजीब धारणा है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना है तो आप सरकार से परमिशन मांगोगे।”
सौरव दास ने आगे कहा, “परमिशन क्या होता है, दिल्ली पुलिस कौन होती है परमिशन देने वाली। दिल्ली पुलिस का काम है कि नागरिकों की सुरक्षा करे, लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करे, ट्रैफिक व्यवस्था करे, जिससे दूसरे लोगों को थोड़ा ज्यादा परेशानी ने हो। वो उनको करना होता है, वो काम करने के लिए हम भी पूरा सहयोग करेंगे। इसलिए सूचित करना होता है।”
इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया। उन्होंने कहा कि वह गद्दार नंबर एक और असली एंटी नेशनल हैं। सौरभ दास ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी दस अक्टूबर से जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा, “हम संसद मार्ग थाने जा रहे हैं। मैंने एक पत्र तैयार किया है जिसमें कहा गया है कि हम आपके साथ पूरा सहयोग करेंगे और उम्मीद है कि आप भी हमारे साथ सहयोग करेंगे। हमने उन्हें बता दिया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है। मैं इसी बारे में उनसे चर्चा करने आया हूं।”
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment