धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किराना दुकान, मस्जिद और मजार की दान पेटियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में फरार चल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिहावा थाना पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू सोनवानी (27 वर्ष), निवासी स्कूलपारा, सिहावा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक दान पेटी, 3,305 रुपए नकद और एक आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
चोरी की घटनाओं के बाद से फरार था आरोपी पुलिस के अनुसार, सिहावा और नगरी क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों की जांच के दौरान छोटू सोनवानी का नाम सामने आया था। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच उसकी लोकेशन रायपुर में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल रायपुर रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे सिहावा थाने लाकर पूछताछ की गई।
किराना दुकान से 19 हजार रुपए चोरी करने का खुलासा पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनमें पहली घटना 19 जून 2026 की बताई गई है। उस दिन सिहावा के बाजार चौक स्थित मुरारी किराना दुकान में रखी पेटी से 19 हजार रुपए चोरी हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस चोरी से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की बात कही जा रही है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment