• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अय्यूब खान साथियों संग हुए शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2026,  09:36 AM IST
  • 187
लाखों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी ने अय्यूब खान से पूछा दुर्ग के राजनीतिक हालात, चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

दुर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महारैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान भी अपने साथियों के साथ शामिल हुए।Image after paragraph

महारैली में उमड़ी भारी भीड़ के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अय्यूब खान से मुलाकात कर दुर्ग के राजनीतिक हालात और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। प्रियंका गांधी द्वारा दुर्ग की राजनीतिक स्थिति के संबंध में चर्चा किए जाने को लेकर अय्यूब खान और उनके साथियों में उत्साह देखा गया।

Image after paragraph

 

Image after paragraph

इस अवसर पर अय्यूब खान ने कहा कि देश में लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए विपक्ष को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

अय्यूब खान ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति नहीं करती, तब तक कांग्रेस पार्टी और देशभर के विपक्षी दलों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी संविधान पर हमला है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेगा।

दुर्ग-भिलाई के ये नेता रहे शामिल

दिल्ली की महारैली में दुर्ग-भिलाई से अय्यूब खान के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, कांग्रेस नेता सचिन पाटने, पुरुषोत्तम सोनवानी, रफीक खान, राकेश दुबे, इंटक कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, करतार सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस के आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प जताया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter