• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा में फिर टूटा ताला, फाइलों से छेड़छाड़ और चोरी की आशंका
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2026,  06:37 AM IST
  • 743
दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा में फिर टूटा ताला, फाइलों से छेड़छाड़ और चोरी की आशंका! अज्ञात लोगों की गतिविधियों से निगम में मचा हड़कंप, कई महत्वपूर्ण फाइलों के साथ छेड़छाड़ की विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई, कितनी फाइलें गायब हुईं इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं दुर्ग नगर पालिक निगम एक बार फिर ताला टूटने की घटना को लेकर चर्चा में है। इस बार नगर निगम की स्थापना शाखा में अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद निगम के विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

अज्ञात लोगों की गतिविधियों से निगम में मचा हड़कंप, कई महत्वपूर्ण फाइलों के साथ छेड़छाड़ की विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी Image after paragraph

पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई, कितनी फाइलें गायब हुईं इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम एक बार फिर ताला टूटने की घटना को लेकर चर्चा में है। इस बार नगर निगम की स्थापना शाखा में अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद निगम के विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विभागीय सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थापना शाखा में रखी कई फाइलों के साथ छेड़छाड़ किए जाने और कुछ दस्तावेजों की चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन फाइलों को निशाना बनाया गया और वास्तव में कितने दस्तावेज गायब हैं।

फिलहाल मामला प्रारंभिक जांच के चरण में है। पुलिस जांच और विभागीय स्तर पर दस्तावेजों के मिलान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही निगम प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

कितनी फाइलें गायब, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज इस घटना में फाइलों की चोरी या गायब होने की संख्या की फिलहाल पुष्टि नहीं करता। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी को प्रारंभिक सूचना के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। पुलिस जांच और निगम प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट होगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय की स्थापना शाखा में ताला टूटने की घटना कैसे हुई और यदि फाइलों से छेड़छाड़ हुई है तो उसके पीछे किसका हाथ है? पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter