अमेरिका के दक्षिणी फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा पेश आया। ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए उड़ान भरने वाला एक निजी बिजनेस जेट तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में तुरंत भीषण आग लग गई और चारों तरफ घना काला धुआं फैल गया।
इस भयावह दुर्घटना में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही जान चली गई। अमेरिकी विमानन एजेंसियां अब हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं।
टेक्सास से बहामास जा रहा था 'लियरजेट 60', सभी 9 सवारों की मौत
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान 'लियरजेट 60' था, जिसका टेल नंबर N722BD दर्ज है। ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने इसे एक अत्यंत दुखद और बड़ी त्रासदी करार दिया।
अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में कुल 9 लोग सवार थे और इस दुर्घटना में किसी के भी जीवित बचने की संभावना नहीं रही। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया जारी है।
घरों से चंद फीट की दूरी पर गिरा विमान, सड़क पर बना गहरा गड्ढा
प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान आसमान से तेज गति से सीधे नीचे आया और सड़क के किनारे टकरा गया। जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और विमान आग के बड़े गोले में तब्दील हो गया।
दुर्घटनास्थल के बेहद करीब आवासीय कॉलोनियां थीं और गनीमत रही कि जेट सीधे मकानों पर नहीं गिरा, जिससे जमीन पर बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, टक्कर के तीव्र प्रभाव से पक्की सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।
पाम बीच काउंटी में अफरा-तफरी, दोनों तरफ की सड़कें सील
यह दर्दनाक हादसा फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में मिलिट्री ट्रेल और 10वें एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंच गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इलाके के दोनों तरफ के मुख्य मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने आम वाहन चालकों से अपील की है कि वे राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न डालें और प्रभावित मार्ग की ओर जाने से बचें।
हादसे की वजह तलाशने में जुटीं FAA और NTSB की टीमें
विमान दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी अपनी विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजा है, जो दुर्घटना के कारणों की तहकीकात में NTSB की सहायता करेगी।
जांच दल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, मौसम की स्थिति और एटीसी के साथ हुए अंतिम संवाद का विश्लेषण कर रहा है ताकि यह साफ हो सके कि विमान में उड़ान के दौरान कोई इंजन विफलता हुई थी या अन्य कोई तकनीकी खराबी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment