• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 नवम्बर 2026,  06:57 PM IST
  • 141
बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

इंदिरा मार्केट, स्टेशन रोड एवं अन्य जगहों में निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों को दी गई समझाइश

दुर्ग/ / नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर,बाजार अधिकारी अभिदय मिश्रा के अलावा सिटी कोतवाली थाना की टीम द्वारा इंदिरा मार्केट सहित स्टेशन रोड,फरिश्ता कम्प्लेक्स,इदिरा गांधी प्रतिमा आसपास में अतिक्रमण के विरुद्ध निरीक्षण कर समझाइस दी गई।Image after paragraph

इसी क्रम में निगम की टीम ने इंदिरा मार्केट, मोती कम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड,फूल चौक,मान होटल,प्रेस कम्प्लेक्स एवं आसपास के व्यस्त बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क एवं फुटपाथ पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय करें तथा सड़क एवं आवागमन के रास्तों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति को चिन्हित करने के लिए मार्किंग की गई है, ताकि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समझाइश के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के सड़क पर रखे सामानों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में अधिक देर तक वाहन खड़े करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।निगम प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, दुकानों के सामने सड़क पर सामान न रखें तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें, ताकि दीपावली के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter