• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों ने स्थगित की हड़ताल : अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के आश्वासन के बाद लिया फैसला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 नवम्बर 2026,  09:13 PM IST
  • 56
रायपुर में 12 नवंबर से जारी ड्राइवरों की हड़ताल स्थगित हो गई। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर को ज्ञापन सौंपने और समस्याओं के समाधान की पहल के बाद लिया फैसला।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ अभियान के तहत आंदोलन कर रहे ड्राइवरों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। ऑल छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन के नेतृत्व में 12 नवंबर से जारी यह आंदोलन अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर को ज्ञापन सौंपने के बाद स्थगित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इस दौरान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की बात कही। विभाग की ओर से मिले आश्वासन के बाद आंदोलनरत ड्राइवरों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। 

Drivers' Association suspends strike

एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन 
एसोसिएशन ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद फिलहाल आंदोलन को रोक दिया गया है। अब ड्राइवरों की समस्याओं के निराकरण को लेकर परिवहन विभाग की आगामी पहल पर नजर रहेगी।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter