• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 नवम्बर 2026,  09:26 PM IST
  • 36
यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ​कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सरगर्मी तेज है। 200 सीटों के दावे पर लगाम लगाते हुए कांग्रेस ने करीब 181 सीटों पर दावा करते हुए सपा को लिस्ट सौंपी है।

इस पर 17 नवंबर को बातचीत आरंभ होगी। इस संबंध में सपा और कांग्रेस की कमेटियां आपस में एक एक सीट पर मंथन करेंगी। तत्पश्चात रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को जाएगी और तब सीटों की घोषणा होगी।

akhilesh yadav rahul gandhi

अखिलेश-राहुल

पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने जीती थीं मात्र 2 सीट

कांग्रेस के 181 सीटों पर दावे को लेकर समाजवादी पार्टी असमंजस में है। कारण ​विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को 2.33 प्रतिशत मतों के साथ महज दो सीटें हीं मिली थीं। हालांकि इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि सीटों का बंटवारा पूरी तरह से जीत की क्षमता के आधार पर होगा।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने जमीनी रिपोर्ट के आधार पर उन 181 विधानसभा सीटों की एक सूची तैयार की है, जहां उन्हें लगता है कि उनकी स्थिति मजबूत है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीते कुछ महीनों में राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बदला है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter