• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर दर्शकों की आस्था का सम्मान, थिएटर में नॉनवेज पर लगी रोक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2026,  08:18 PM IST
  • 164
रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर दर्शकों की आस्था का सम्मान, थिएटर में नॉनवेज पर लगी रोक

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, अब इस फिल्म के चलते कोलकाता के एक सिनेमाघर ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां 'रामायण' देखने आने वाले दर्शकों को ऑडिटोरियम यानी फिल्म देखने वाले हॉल के अंदर सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा। सिनेमाघर ने यह कदम लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान करने के लिए उठाया है।

कोलकाता के SVF Cinemas ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' की स्क्रीनिंग के लिए यह खास व्यवस्था की है। इसके तहत दर्शक फिल्म देखते समय ऑडिटोरियम के अंदर केवल शाकाहारी खाने का ही लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि, यह नियम सिर्फ 'रामायण' की स्क्रीनिंग के लिए लागू किया गया है। सिनेमाघर में बाकी फिल्मों के दौरान पहले की तरह पूरा फूड मेन्यू उपलब्ध रहेगा।

हनुमान चालीसा से जुड़ी है फैसले की वजह

SVF Cinemas के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला हिंदू महाकाव्य रामायण के प्रति लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। कंपनी का मानना है कि कुछ फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि लोगों की धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ी होती हैं। कंपनी के मुताबिक,

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, अब इस फिल्म के चलते कोलकाता के एक सिनेमाघर ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां 'रामायण' देखने आने वाले दर्शकों को ऑडिटोरियम यानी फिल्म देखने वाले हॉल के अंदर सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा। सिनेमाघर ने यह कदम लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान करने के लिए उठाया है।

कोलकाता के SVF Cinemas ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' की स्क्रीनिंग के लिए यह खास व्यवस्था की है। इसके तहत दर्शक फिल्म देखते समय ऑडिटोरियम के अंदर केवल शाकाहारी खाने का ही लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि, यह नियम सिर्फ 'रामायण' की स्क्रीनिंग के लिए लागू किया गया है। सिनेमाघर में बाकी फिल्मों के दौरान पहले की तरह पूरा फूड मेन्यू उपलब्ध रहेगा।

हनुमान चालीसा से जुड़ी है फैसले की वजह

SVF Cinemas के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला हिंदू महाकाव्य रामायण के प्रति लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। कंपनी का मानना है कि कुछ फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि लोगों की धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ी होती हैं। कंपनी के मुताबिक, फिल्म रामायण के दौरान जब हनुमान चालीसा बजती है, तो सिनेमाघर का माहौल किसी मंदिर जैसा महसूस होने लगता है।

के दौरान जब हनुमान चालीसा बजती है, तो सिनेमाघर का माहौल किसी मंदिर जैसा महसूस होने लगता है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter