छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा *"वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान"* के तहत वार्ड नंबर *38 मिलपारा में बूथ स्तरीय जन-चौपाल संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, सांई मंदिर मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं किसान नेता कल्याण सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति रही।
जन-चौपाल में उपस्थित मतदाताओं एवं क्षेत्र की जनता को उनके वोट के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वोट सिर्फ एक मत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हर नागरिक को अपने वोट की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा, मतदाता सूची में अपना नाम जांचना होगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
इस दौरान जनता से आह्वान किया गया कि वे अपने वोट को बचाने के लिए आगे आएं, क्योंकि वोट बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा।
कार्यक्रम में वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बूथ प्रभारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अभियान में पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,वार्ड अध्यक्ष मनोज सिन्हा, रामरतन जलतारे,बूथ अध्यक्ष द्वारिका ठाकुर,नानू प्रजापति,नरेंद्र पटेल,देवेंद्र साहू,संतोष यादव,राजू अग्रवाल,सनत यादव, धालू यादव, शुभम शर्मा,सतवीर शर्मा,लोकू यादव,रोमा,सोमनाथ साहू,अशोक सिन्हा उपस्थित थे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment