• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
वोरा निवास में जन्म दिवस समारोह का आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 नवम्बर 2026,  11:34 PM IST
  • 316
वोरा निवास में जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमेन व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता अरुण वोरा का 22 नवम्बर दिन रविवार को जन्मदिन है। श्री वोरा पारंपरिक तरीके से अपने निवास में जन्मदिन मनाएंगे। पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम के लिए कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। श्री वोरा शहर व जिले ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में लोकप्रिय है इसलिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों में बधाई देने पार्टी के वरिष्ट नेता भी पहुंचेगे। 

श्री वोरा दुर्ग शहर विधानसभा से तीर बार विधायक रह चुके है। पिछली सरकार में मंत्री पद का दर्जा प्राप्त वेयर हाउस कार्पोरेशन में चेयरमेन भी रह चुके है। श्री वोरा के साथ सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राजनीति में सेवा को ही जीवन का अभिन्न अंग माना है। बाबूजी के पद पर रहे या न रहे के आदर्शो पर चलकर जनता के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करने का जज्बा आज भी बरकरार है। श्री वोरा सुबह से लेकर देर रात तक लगातार शहर की जनता के बाच रहकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठा रहे है। स्वभाव से सरल सहज होने के साथ श्री वोरा की गिनती ईमानदार जनप्रतिनिधि के रुप में की जाती है। इसलिए श्री वोरा की लोकप्रियता का पैमाना बेहद विशाल है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter