• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
मध्य ब्लॉक के चंडी मंदिर मंडल वार्ड 33 चंडी मंदिर वार्ड में बूथ स्तरीय “वोट बचाओ - देश बचाओ” जन-चौपाल का सफल आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 नवम्बर 2026,  10:15 PM IST
  • 361
मध्य ब्लॉक के चंडी मंदिर मंडल वार्ड 33 चंडी मंदिर वार्ड में बूथ स्तरीय “वोट बचाओ - देश बचाओ” जन-चौपाल का सफल आयोजन

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल जी के निर्देशानुसार, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में चंडी मंदिर मंडल द्वारा वार्ड 33, चंडी मंदिर वार्ड में बूथ स्तरीय *“वोट बचाओ - देश बचाओ” जन-चौपाल संवाद* का आयोजन किया गया।Image after paragraph

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथों में जाकर जनसंपर्क किया,रैली निकाली तथा नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं। इन आयोजनों में आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने चौपाल में भाग लेकर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।

जन-चौपाल में उपस्थित महिलाओं ने विशेष रूप से कहा कि बढ़ते बिजली बिल से वे अत्यंत परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और सरकार उसे रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। आम जनता महंगाई और भारी-भरकम बिजली बिल के बोझ तले कठिनाई झेल रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज बनकर हर बूथ, हर वार्ड तक पहुंचेगी और “वोट बचाओ - देश बचाओ” अभियान को जन-जन तक ले जाएगी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह जन-चौपाल आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

जन चौपाल में चंडी मंदिर मंडल के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के कोषाध्यक्ष गणेश सोनी,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र सेन,प्रकाश शिवनकर, वार्ड 33 के अध्यक्ष हितेश सेन, बरसाती मटियारा,लाला शर्मा,मुकेश पटेल,गणपत सिन्हा, दुर्गा पटेल, श्रीमती अंबा सेन,श्रीमती अनीता सेन, सुहागा बाई, मोनिका सेन, राधाबाई ढीमर, जगबाई, सुंदरी ढीमर,कमला सिन्हा, रीना शर्मा, उमा ढीमर, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter