• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
18.24 लाख की लागत से वार्ड 9 में सड़क का होगा डामरीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 नवम्बर 2026,  09:52 AM IST
  • 109
18.24 लाख की लागत से वार्ड 9 में सड़क का होगा डामरीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

गोपाल मंदिर से चंद्राकर ट्रेडर्स बैगा पारा स्टेडियम तक बनेगी बेहतर सड़क, हजारों लोगों को आवागमन में मिलेगी राहत,

दुर्ग//नगर पालिक निगम दुर्ग। शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों के सुधार एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 9 में 18.24 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है। महापौर अलका बाघमार ने आज गोपाल मंदिर से चंद्राकर ट्रेडर्स, बैगा पारा स्टेडियम के समीप प्रस्तावित सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

*जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, आवागमन होगा आसान*

सड़क डामरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्डवासियों को बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। इस मार्ग से प्रतिदिन आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। सड़क की खराब स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों से निजात मिलने के साथ ही आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा। क्षेत्रवासियों को लंबे समय से बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जिसे देखते हुए नगर निगम द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

भूमिपूजन के पश्चात महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सड़क निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले स्थल को व्यवस्थित किया जाए तथा डामरीकरण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य के दौरान नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण होने चाहिए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रहा है। बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। वार्डों में लगातार विकास कार्यों के माध्यम से शहर को बेहतर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।भूमिपूजन एवं निरीक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा,लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, सदस्य शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,निलेश अग्रवाल,लीलाधर पाल,शशि साहू,पार्षद जीतू महोबिया, जितेंद्र ताम्रकर,मंडल अध्य्क्ष कमलेश फेकर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर एवं उप अभियंता करण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter