• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
सेवा सेतु प्रबंधकों को दिया गया प्रशिक्षण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 नवम्बर 2026,  10:08 AM IST
  • 11
सेवा सेतु प्रबंधकों को दिया गया प्रशिक्षण

दुर्ग, / जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जा रही शासकीय सेवाओं की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साइंस कॉलेज स्थित राधाकृष्णन हॉल में सेवा सेतु प्रबंधकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में जिले के सेवा सेतु प्रबंधकों को विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रविष्टि एवं निराकरण की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान गजट प्रकाशन, अनक्लीन बिजनेस सर्टिफिकेट, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, केंद्रीय ओबीसी एवं एससी/एसटी प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र सेवाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सेवा सेतु प्रबंधकों को उक्त सेवाओं की प्रक्रिया से भली-भांति अवगत कराना तथा आवेदनों के समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निराकरण हेतु दक्ष बनाना था।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से सेवा सेतु केंद्रों पर नागरिकों को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter