मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों मिली सामान्य ट्राईसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान, शासन के प्रति जताया आभार*
दुर्ग, / शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह नई उम्मीद और खुशियां लेकर आती हैं, इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण रिसाली निवासी श्री शिव प्रसाद कुर्रे हैं। शारीरिक बाध्यता के कारण उनके लिए स्वयं चलकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच पाना बेहद कठिन था। बिना ट्राईसाइकिल के उनका कहीं आना-जाना लगभग असंभव था। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों की सहायता का इंतजार करना पड़ता था। इस परेशानी से निजात पाने और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद के साथ श्री शिव प्रसाद कुर्रे ने समाज कल्याण विभाग में ट्राईसाइकिल प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार एवं आवश्यक परीक्षण के पश्चात आवेदन स्वीकृत किया गया। विगत दिनों रिसाली नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 स्थित दुर्गा मंच में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों श्री शिव प्रसाद कुर्रे को सामान्य ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। सामान्य ट्राईसाइकिल प्राप्त होना शिव प्रसाद कुर्रे के लिए महज एक उपकरण मिलना नहीं, बल्कि अपने जीवन को नई दिशा देने जैसा है। अब उन्हें हर छोटी-बड़ी दूरी तय करने के लिए दूसरों की मदद का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपनी सुविधानुसार आवागमन कर सकेंगे और दैनिक जीवन के कार्यों में पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
ट्राईसाइकिल मिलने पर श्री शिव प्रसाद कुर्रे के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से उनके जीवन की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। यह सहायता इस बात का प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, स्वावलंबन और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना भी है। शिव प्रसाद कुर्रे के लिए यह सामान्य ट्राईसाइकिल अब केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक नया कदम है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment