दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को पटेल चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में हुआ।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री दीपक चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि "कांग्रेस पार्टी लगातार हार से बौखला चुकी है और अपनी बची हुई अस्मिता बचाने के लिए अभद्र भाषा का सहारा ले रही है। बिहार की वह पावन भूमि जहां चाणक्य और बुद्ध जैसे महापुरुष हुए, वहां की जनता राहुल गांधी की भाषा देख परख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।"
भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने कहा कि "राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा का पालन आवश्यक है। गाली देने से राजनीति में कोई आगे नहीं बढ़ सकता। बिहार की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी और राहुल गांधी को माकूल जवाब देगी।"
इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, पार्षद गुलशन साहू, उमंग ताम्रकार, विशाल शर्मा, यश वर्मा, राजा बैरागी, हर्ष चंदेल, जय सिंह राजपूत, अनिकेत यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment