मठ-मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति दुर्ग द्वारा अनूठी पहल, घर-घर नि:शुल्क बांटे जाएंगे कैलेण्डर
दुर्ग । दुर्ग जिले के रहवासियों को व्रत और पर्व को लेकर तिथियों के भ्रम का अब सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके समाधान के तौर पर नवगठित मठ-मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति दुर्ग द्वारा तिथियों में एकरुपता लाने अनुठा पहल किया गया है। जिसके तहत सर्व प्रसारित देव पंचाग को आधार मानकर और दुर्ग जिले के प्रमुख विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में एक कैलेण्डर (व्रत-पर्व दिग्दर्शिका) तैयार कराया गया है। 4 माह में बना यह कैलेण्डर सन 2027 तक के लिए उपयोगी होगा। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कैलेण्डर में 12 महीनों के हिसाब से सभी व्रत और पर्व का उल्लेख है। जिससे विभिन्न कैलेण्डरों मेेंं तिथियों में विभिन्नता की वजह से व्रत और पर्व मनाने पैदा हो रही भ्रम की स्थिति से लोगों को छुटकारा मिलेगा। यह कैलेण्डर व्रत और पर्व की तिथियों में एकरुपता लाएगा, साथ ही दुर्ग जिले में व्रत और पर्व एक तिथि में ही मनने से लोगों में दुगुनी खुशियों का संचार होगा। अपने तरह के अनुठे कैलेण्डर (व्रत-पर्व दिग्दर्शिका) का समिति द्वारा विधिवत् विमोचन भी कर दिया गया है। समिति द्वारा यह कैलेण्डर प्रारंभिक चरण में 5 हजार लोगों को नि:शुल्क बांटे जाएंगे। इसके अलावा आगामी दिनों में कैलेण्डर हिन्दू समाज के लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का समिति द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह बातेंं पंडित जय शर्मा (चंडी मंदिर), पंडित संतोष पाठक (राम मंदिर गांधी चौक), कथावाचक पंडित मनोज पांडेय, पंडित डॉ. निलेश शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान नवगठित मठ-मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति दुर्ग के अध्यक्ष मंगल प्रसाद गुप्ता, सचिव संजय साहू, सदस्य मुकेश राठी, रघुनंदन उजाला, कमल सोनी, कमल विस्वाल, सुनील शर्मा, दिलीप गुप्ता, सुदीप सनातनी, अधिवक्ता आशीष शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, विनोद देवांगन व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। चर्चा में मठ-मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति के अध्यक्ष मंगल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभिन्न कैलेण्डरों के तिथियों में भिन्नता की वजह से दीपावली, होली व अन्य बड़े त्यौहार व व्रत को लेकर हिन्दू समाज में भ्रम की स्थिति पैदा होते आई है। इन व्रत और पर्व की तिथियों में एकरुपता लाने समिति द्वारा कैलेण्डर तैयार करवाया गया है। यह कैलेण्डर पंडित जय शर्मा, पंडित संतोष पाठक, पंडित मनोज पांडेय, पंडित डॉ. निलेश शर्मा के मार्गदर्शन में बनाया गया है। इसके अलावा राधाकृष्ण मंदिर के पंडित रहे स्व. पवन द्विवेदी ने भी कैलेण्डर निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। श्री गुप्ता ने बताया कि कैलेण्डर निर्माण में जिले के मंदिरों के पंडित व व्यवस्थापकों की भी राय ली गई है। यह कैलेण्डर प्रत्येक मंदिरों में भी लगाए जाएंगे। कैलेण्डर के माध्यम से मंदिर के पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं को व्रत और पर्व की तिथियों से अवगत कराया जाएगा। जिससे लोग एक तिथि में व्रत व पर्व मना सकेंगे। कैलेण्डर का मंदिरों और लोगों में नि:शुल्क वितरण शुरु कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष मंगल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में यह समिति दुर्ग जिले में हिन्दू समाज के कल्याणार्थ कार्य कर रही है। भविष्य में समिति द्वारा प्रांत स्तर पर कार्य करने की योजना है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment