भिलाई। छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के पूर्ण उन्मूलन के उपलक्ष्य में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। कलाकारों ने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का “दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक अभिनंदन” करने की घोषणा की है। कार्यक्रम में उन्हें क्रमश: “भारतोद्धारक:” और “भारतवीर:” की उपाधि से विभूषित करने की भी योजना है।
अपने निवास पर मिलने पहुंचे कलाकारों से सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंकुश देवांगन, चित्रकार रोहिणी पाटणकर, बी.एल. सोनी, रंगकर्मी विजय शर्मा, तरुण धोटे, साहित्यकार मेनका वर्मा और खैरागढ़ से गुंजन शर्मा सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे।
सांसद ने बताया कि शीघ्र ही वे छत्तीसगढ़ के समस्त कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयोजन को अंतिम स्वरूप देंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से नासूर बनी नक्सली समस्या का समाधान विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कश्मीर से धारा 370 हटने पर भी नागरिक अभिनंदन का विचार था, किंतु अब छत्तीसगढ़ में ऐसा आयोजन किया जाएगा जिसे पूरी दुनिया याद रखेगी।
उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से प्रगति करते हुए विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में यह अभिनंदन न केवल प्रासंगिक है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी सुदृढ़ करेगा।
ज्ञात हो कि डॉ. अंकुश देवांगन के सान्निध्य में पिछले लगभग 35 वर्षों से कलाकार बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में “हिंसा छोड़ो, कला से नाता जोड़ो” अभियान चला रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को हिंसा से दूर रखकर कला की ओर प्रेरित करना है। कलाकारों का दावा है कि इस आंदोलन से लाखों बच्चों को लाभ मिला है।
आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कलाकारों ने विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। प्रस्तावित योजना के अनुसार छत्तीसगढ़ सहित देश के 36 राज्यों के कलाकारों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही विश्वस्तरीय कलाकारों के मंचीय प्रदर्शन भी आयोजित करने की योजना है। कार्यक्रम से जुड़े कलाकारों ने इसे देश के लिए एक मिसाल बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment