• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
रायगढ़ में मवेशी तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गौवंश मुक्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 फरवरी 2026,  01:33 PM IST
  • 146
रायगढ़ में मवेशी तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गौवंश मुक्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़।सीमावर्ती जिलों से होकर होने वाली मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और नाकेबंदी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी जोबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गौवंश को मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पायलटिंग करते हुए मवेशी तस्करों के पिकअप वाहन को एस्कॉर्ट कर रहा है, जिसमें गौवंश को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जोबी, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर स्टाफ के साथ अटल चौक पर नाकेबंदी की।

कुछ समय बाद सक्ती की ओर से आ रही बिना नंबर की लाल-काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल को रोका गया। चालक ने अपना नाम भूपेंद्र यादव, निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर बताया। उसके पीछे आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक JH 07 M 0203 को भी रोका गया। वाहन की जांच में चालक पवन राम निवासी बधीमा जिला जशपुर और उसके साथ परमेश्वर यादव निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर पाए गए।

तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में 10 नग गौवंश को रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक उड़ीसा के बुचड़खाने ले जाने की तैयारी पाई गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन (कीमत लगभग 6 लाख रुपये), 10 गौवंश (कीमत 2.55 लाख रुपये) और होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत 1 लाख रुपये) जब्त की। कुल 9 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

मामले में पुलिस चौकी जोबी (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ आरक्षक राजेंद्र राठिया, राजेश सिदार और अश्वनी सिदार की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. पवन राम (21 वर्ष), निवासी बधीमा, थाना सिटी कोतवाली, जिला जशपुर

  2. परमेश्वर यादव (26 वर्ष), निवासी सिंगीबहार, थाना तपकरा, जिला जशपुर

  3. भूपेंद्र यादव (25 वर्ष), निवासी सिंगीबहार, थाना तपकरा, जिला जशपुर

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter