• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
एसआईआर के बाद भोपाल में 3.80 लाख वोटर कम, गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा नाम कटे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 फरवरी 2026,  11:51 AM IST
  • 98
एसआईआर के बाद भोपाल में 3.80 लाख वोटर कम, गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा नाम कटे

भोपाल। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के बाद भोपाल की मतदाता संख्या को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। प्रारूप सूची के प्रकाशन और दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद शहर की वोटर लिस्ट से 3 लाख 80 हजार से अधिक नाम कम हो गए हैं। अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी।

23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। इसके बाद 22 जनवरी तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहे और नए फॉर्म 6, 7 और 8 प्राप्त किए। जिन मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ में रखा गया था, उन्हें नोटिस जारी कर 50 दिनों के भीतर रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया। यह प्रक्रिया 14 फरवरी तक पूरी कर ली गई।

पहले और अब की स्थिति

27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में भोपाल में कुल 21,25,908 मतदाता थे। 14 फरवरी तक यह संख्या घटकर 17,45,552 रह गई है। इस तरह कुल 3,80,357 मतदाताओं के नाम सूची से कम हो गए हैं।

विधानसभा वार स्थिति

  • बैरसिया: 8,889 मतदाता कम। यहां भाजपा के विष्णु खत्री विधायक हैं।

  • भोपाल उत्तर: 44,094 नाम कटे। यहां कांग्रेस के आतिफ अकील विधायक हैं।

  • नरेला: 70,917 मतदाता कम। यह विधानसभा मंत्री विश्वास सारंग की है।

  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम: 61,515 नाम हटे। यहां भाजपा के भगवानदास सबनानी विधायक हैं।

  • भोपाल मध्य: 62,960 मतदाता कम। यहां कांग्रेस के आरिफ मसूद विधायक हैं।

  • गोविंदपुरा: सबसे ज्यादा 81,143 नाम हटे। यह सीट मंत्री कृष्णा गौर की है।

  • हुजूर: 50,838 मतदाता कम। यहां भाजपा के रामेश्वर शर्मा विधायक हैं।

थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या भी घटी

एसआईआर के बाद थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी कम हुई है। पहले कुल 166 थर्ड जेंडर वोटर पंजीकृत थे, जो अब घटकर 72 रह गए हैं। भोपाल मध्य विधानसभा में पहले 104 थर्ड जेंडर मतदाता थे, जिनकी संख्या अब 35 हो गई है।

अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद ही स्पष्ट होगा कि संशोधित आंकड़ों का आगामी चुनावी समीकरणों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter