डामरीकरण से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की मिलेगी सुविधा,
? 7.95 लाख से पेवर ब्लॉक निर्माण, जलभराव व अव्यवस्था से मिलेगी मुक्ति,
? महापौर का निर्देश,गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं,

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत ठगड़ा बांध वार्ड क्रमांक 48 पुलिस लाइन मेन गेट के सामने से लेकर फुटबॉल ग्राउंड तक 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत 49 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन क्षेत्र में 7.95 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
? 49 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ
महत्वपूर्ण मार्ग पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ होने से पुलिस लाइन क्षेत्र सहित आसपास के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य स्वीकृत किया गया है।
? 7.95 लाख से पेवर ब्लॉक निर्माण, क्षेत्र होगा व्यवस्थित
पुलिस लाइन क्षेत्र में 7.95 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। महापौर ने मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
? जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन
कार्य शुभारंभ के अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, वार्ड पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर, सरिता चंद्रकार, गुलशन साहू, यूवराज कुंजाम, मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान,संभव जैन,सहायक अभियंता राजेन्द्र धबाले, उपअभियंता करण यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
? गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि पुलिस लाइन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सड़क एवं पेवर ब्लॉक निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप उनकी निगरानी में ही पूर्ण कराया जाए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
? विकास कार्यों के प्रति निगम की प्रतिबद्धता
महापौर ने कहा कि नगर पालिक निगम दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment